Home » जोराकांठ में अवैध खनन की सूचना के बाद CISF अलर्ट, कोयला लदा ट्रक जब्त

जोराकांठ में अवैध खनन की सूचना के बाद CISF अलर्ट, कोयला लदा ट्रक जब्त

by उर्वशी शेखर
0 comments

हजारीबाग जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कोयले से लदा एक टेलर ट्रक जब्त किया है। 27 अक्टूबर की देर रात चरही के 14 माइल और हथियारी मोड़ के आसपास निगरानी के दौरान संदिग्ध वाहन नजर आया। इसके बाद क्विक रिएक्शन टीम (QRT) ने करीब छह से सात किलोमीटर तक पीछा कर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डेमोटांड़ स्थित गणपति धर्मकांटा के पास ट्रक को पकड़ लिया।

CISF की NTPC-CMP इकाई ने अवैध कोयले के खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए इलाके में निगरानी अभियान चलाया था। मंगलवार रात करीब 12:30 बजे टीम को कोयले से लदा ट्रक गुजरता दिखा। सूचना मिलते ही QRT ने उसका पीछा शुरू किया और वाहन को रोक लिया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

जांच के दौरान चालक से कोयले के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद CISF ने ट्रक जब्त कर लिया।

जोराकांठ में अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई

सुरक्षा बल को जोराकांठ क्षेत्र में अवैध कोयला खनन की सूचना मिली थी। साथ ही, आशंका जताई गई थी कि कोयले को चरही थाना क्षेत्र के दासोखाप, लोथरवा और 15 माइल स्थित प्लांटों में जमा किया जा रहा है। अवैध परिवहन के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किए जाने की सूचना के बाद CISF ने संबंधित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी थी।

फिलहाल, जब्त कोयले की मात्रा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। CISF ने अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ निगरानी अभियान जारी रखा है।

You may also like

Leave a Comment