Wednesday, October 7, 2026
Home » SIR को लेकर रांची SDO कार्यालय में बढ़ी भीड़, 2003 के दस्तावेज लेकर पहुंचे लोग

SIR को लेकर रांची SDO कार्यालय में बढ़ी भीड़, 2003 के दस्तावेज लेकर पहुंचे लोग

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बीच पुराने मतदाता रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी जुटाने की कवायद तेज हो गई है। वर्ष 2003 की मैपिंग में नाम नहीं मिलने वाले लोगों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद बुधवार को बड़ी संख्या में लोग पुराने मतदाता रिकॉर्ड और जरूरी कागजात के साथ रांची SDO कार्यालय पहुंचे।

नोटिस पाने वालों में चुटिया क्षेत्र के कई लोग भी शामिल रहे। वे वर्ष 2003 की मतदाता सूची, बूथ संख्या, वोटिंग क्रमांक और पहचान से जुड़े दस्तावेज लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कराने पहुंचे।

अमरालती कॉलोनी निवासी रंजित कुमार राय ने बताया कि 2003 के रिकॉर्ड में उनके पिता से जुड़ी पहचान संबंधी जानकारी नहीं मिल पाई थी। SIR के तहत इसी संबंध में पुराने दस्तावेज और रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा गया है।

वहीं, चुटिया के वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं हो पाए थे। 2003 के बूथ नंबर और वोटिंग सीरियल नंबर की जानकारी भी जमा नहीं हो सकी थी। अब इन्हीं विवरणों को पूरा करने के लिए वह SDO कार्यालय पहुंचे हैं।

SIR की प्रक्रिया के तहत पुराने रिकॉर्ड से संबंधित दस्तावेज जुटाने और सत्यापन कराने के लिए आने वाले दिनों में कार्यालयों में लोगों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

You may also like

Leave a Comment