दिल्ली में प्रस्तावित CJP विरोध-प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। प्रदर्शन स्थल की ओर बढ़ रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने रास्ते में ही हिरासत में ले लिया। केजरीवाल अपने आवास से निकलकर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे।
इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

प्रदर्शन से जुड़े कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों को अलग-अलग स्थानों पर रखा गया है। अब तक करीब 400 लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।
वहीं, इसी बीच अभिजीत दिपके के परिवार से जुड़ी दुखद खबर भी सामने आई। उनकी 80 वर्षीय दादी सावित्रीबाई शंकर दिपके का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव में अंतिम सांस ली। अभिजीत फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं और मूल रूप से छत्रपति संभाजी नगर के रहने वाले हैं।
प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर की सीमाओं पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस की ओर से लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी है।
हैदराबाद से विश्वनाथ देहाती की रिपोर्ट