Saturday, October 10, 2026
Home » CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में नेताओं का जमावड़ा, मां रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में नेताओं का जमावड़ा, मां रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

by उर्वशी शेखर
0 comments

रामगढ़ के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पर शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का पहुंचना जारी रहा। सभी ने मुख्यमंत्री की दिवंगत मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई।

इस दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, खूंटी सांसद काली चरण मुंडा समेत कई प्रमुख नेता नेमरा पहुंचे। झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और बादल पत्रलेख भी मौजूद रहे।


कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक अनूप सिंह, विधायक ममता देवी, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह सहित कई सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

इसके अलावा झारखंड के सूचना आयुक्त शिवपूजन पाठक और तनूज खत्री समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया। सभी ने रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और हेमंत सोरेन व उनके परिजनों से मिलकर इस कठिन समय में संवेदना प्रकट की।

You may also like

Leave a Comment