Saturday, October 10, 2026
Home » ‘स्टेट ऑफ डेमोक्रेसी इन इंडिया’ पर महामंथन, हैदराबाद में जुटेंगे समाजवादी चिंतक

‘स्टेट ऑफ डेमोक्रेसी इन इंडिया’ पर महामंथन, हैदराबाद में जुटेंगे समाजवादी चिंतक

by उर्वशी शेखर
0 comments

हैदराबाद में 17 अक्टूबर को भारत में लोकतंत्र की मौजूदा स्थिति और उससे जुड़े सवालों पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उस्मानिया विश्वविद्यालय परिसर स्थित सेंटर फॉर इंटरनेशनल प्रोग्राम में होगा।

कार्यक्रम की जानकारी लोहिया विचार मंच, हैदराबाद के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त सिविल जज टी. गोपाल सिंह ने दी। ‘स्टेट ऑफ डेमोक्रेसी इन इंडिया’ विषय पर होने वाली इस परिचर्चा का आयोजन सिटिजन फॉर डेमोक्रेसी, लोहिया विचार मंच और सेंटर फॉर सोशल डायलॉग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।


सेमिनार की अध्यक्षता सेंटर फॉर सोशल डायलॉग (CSD), हैदराबाद के संयोजक एवं अधिवक्ता डॉ. ए. रघु कुमार करेंगे। परिचर्चा में सिटिजन फॉर डेमोक्रेसी के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर शशि शेखर, टी. गोपाल सिंह, देहरादून के ब्यांशु गुप्ता और वी. धरनी कृष्णा अपने विचार रखेंगे।

आयोजन के दौरान समाजवादी विचारधारा के प्रमुख चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया और लोकनायक जयप्रकाश नारायण को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम में दोनों नेताओं के लोकतांत्रिक और सामाजिक आंदोलनों में योगदान को याद किया जाएगा।

हैदराबाद से विश्वनाथ देहाती की रिपोर्ट

You may also like

Leave a Comment