झारखंड पुलिस मुख्यालय में सूचना के अधिकार (RTI) से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी अब पुलिस अधीक्षक (अभियान) दीपक कुमार शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में उन्हें आरटीआई अधिनियम, 2005 की धारा 5(1) के तहत जन सूचना पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर जारी इस आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय से संबंधित आरटीआई आवेदनों की प्रक्रिया और उनके निस्तारण की जिम्मेदारी दीपक कुमार शर्मा संभालेंगे।

अब पुलिस मुख्यालय से जुड़ी सूचनाएं हासिल करने के लिए आरटीआई के तहत प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई जन सूचना पदाधिकारी के स्तर से की जाएगी।