गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन में दोनों राष्ट्रनायकों को नमन किया। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

इस मौके पर राज्यपाल ने देश के लिए दोनों महान विभूतियों के योगदान को स्मरण किया। महात्मा गांधी की जयंती प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को मनाई जाती है, जबकि इसी दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी होती है।