Home » रांची से लापता जनसुराज के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौ*त, जंगल में मिला शव

रांची से लापता जनसुराज के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौ*त, जंगल में मिला शव

by उर्वशी शेखर
0 comments

जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की तलाश उनके शव की बरामदगी के साथ खत्म हो गई है। 21 वर्षीय देवपालिक का शव मुरी के जंगल क्षेत्र से मिला है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के निवासी देवपालिक सोमवार को रांची से पटना जाने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366) में सवार हुए थे। यात्रा के दौरान मुरी जंक्शन से पहले वह अचानक लापता हो गए। उनके लापता होने के बाद उनकी तलाश की जा रही थी।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

काफी खोजबीन के बाद मुरी के जंगल से उनका शव बरामद किया गया। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच महत्वपूर्ण होगी।

You may also like

Leave a Comment