Wednesday, October 7, 2026
Home » हैदराबाद : सनतनगर में गूंजा ‘गणपति मोरया’, बीजेपी प्रकोष्ठ के आयोजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हैदराबाद : सनतनगर में गूंजा ‘गणपति मोरया’, बीजेपी प्रकोष्ठ के आयोजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

by उर्वशी शेखर
0 comments

सनतनगर क्षेत्र में गणेश पूजा के अवसर पर बीजेपी धर्मस्य प्रकोष्ठ की ओर से भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजा पंडाल में आयोजित अनुष्ठान और महाआरती में स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। महाआरती में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। आयोजन स्थल पर धार्मिक उत्साह के साथ श्रद्धालुओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ समन्वय किया। वहीं, किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए हैदराबाद पुलिस और सनतनगर पुलिस की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।

गणेश पूजा और महाआरती में बीजेपी इंप्रूवमेंट प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सूर्य प्रकाश, सह-संयोजक नरेश, जिला संयोजक मनदीप और सह-संयोजक सपना गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने भगवान गणेश की आराधना की और महाआरती में शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष वीनू, सचिव श्रीधर तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता दयानंद, श्याम, मुरली, भाग्यश्री, रचना और ज्योति सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। सपना गुप्ता और मधु ने फिल्म हनुमान के गीत ‘पार्वती जिद पर आ गई’ पर नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति को मौजूद दर्शकों ने खूब सराहा। इस प्रस्तुति के लिए संगीत संयोजन में नमिता, कंचन, इंदु और अंजू का योगदान रहा।

You may also like

Leave a Comment