आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर बदलाव की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी ने लगातार दूसरे दिन बड़े पैमाने पर संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। 23 सितंबर को जहां करीब सभी राज्यों के प्रदेश प्रभारियों में बदलाव किया गया था, वहीं 24 सितंबर को 22 राज्यों के संगठन महामंत्रियों की जिम्मेदारियां बदल दी गईं।



पार्टी के इस फेरबदल के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और सक्रिय करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव के अलावा भाजपा ने दो प्रक्षेत्रों में नए संगठकों की भी नियुक्ति की है।
दो प्रक्षेत्रों में नए संगठक नियुक्त
भाजपा ने अभय गिरि को ब्रज क्षेत्र का संगठक बनाया है। वहीं अनंत नारायण मिश्र को भागलपुर, पूर्णिया और कोशी क्षेत्र की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लगातार दो दिनों में हुए इन बदलावों से पार्टी के प्रदेश और क्षेत्रीय संगठन में नई जिम्मेदारियों का एक बड़ा दौर शुरू हुआ है। चुनावी तैयारियों के बीच संगठनात्मक ढांचे में किए गए इन बदलावों के जरिए पार्टी राज्यों में अपने संगठन को नए सिरे से व्यवस्थित कर रही है।