Tuesday, October 6, 2026
Home » SIR पर बदला BJD का रुख, विपक्षी मार्च में उतरे नवीन पटनायक के सांसद; बीजेपी ने बताया ‘राजनीतिक मजबूरी’

SIR पर बदला BJD का रुख, विपक्षी मार्च में उतरे नवीन पटनायक के सांसद; बीजेपी ने बताया ‘राजनीतिक मजबूरी’

0 comments

ओडिशा की बीजू जनता दल (BJD) ने SIR के मुद्दे पर विपक्ष के साथ कदम मिलाने का फैसला किया है। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की आज होने वाली पदयात्रा में BJD सांसद भी शामिल होंगे। पार्टी का यह कदम बीजेपी से बढ़ती दूरी और बदली राजनीतिक रणनीति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

राज्यसभा में BJD संसदीय दल के नेता मानस मंगराज ने कहा कि नवीन पटनायक के निर्देश पर सांसद मार्च में शामिल होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR से ओडिशा में 20 लाख से अधिक और देशभर में 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटने का खतरा है।

BJD ने धामनगर विधानसभा क्षेत्र में 227 मतदाताओं के नाम कथित तौर पर बिना BLO की जानकारी के हटाए जाने का मुद्दा भी उठाया। पार्टी ने इसे SIR में गड़बड़ी का उदाहरण बताया और CEC के इस्तीफे की मांग दोहराई।

फॉर्म-6 से जुड़े निर्देशों को लेकर भी BJD ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। पार्टी का दावा है कि आयोग ने अपने निर्देशों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जोड़कर पेश किया, जबकि अदालत ने ऐसा कोई निर्देश जारी करने से इनकार किया था।

BJD के विपक्षी मार्च में शामिल होने पर बीजेपी ने इसे राजनीतिक मजबूरी बताया है, जबकि विपक्ष इसे लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुटता का संदेश मान रहा है।

हैदराबाद से विश्वनाथ देहाती की रिपोर्ट

You may also like

Leave a Comment