Wednesday, October 7, 2026
Home » 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा मामले में दो आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा मामले में दो आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

by उर्वशी शेखर
0 comments

14वीं जेपीएससी परीक्षा से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले में आरोपी सुमन सौरव की नियमित जमानत और पवन कुमार सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

मामले की जांच के दौरान सीआईडी ने 21 जुलाई को छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे। इसके बाद जांच आगे बढ़ाते हुए एजेंसी ने 30 जुलाई को सुमन सौरव को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सीआईडी की कार्रवाई के बाद इस मामले में गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है। अब तक 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। अदालत के फैसले पर अब आरोपियों और जांच एजेंसी दोनों की नजर है।

You may also like

Leave a Comment