Tuesday, October 6, 2026
Home » रेलवे ट्रैक पर मिला था श*व, पुलिस ने सुलझाया अमित सरदार ह*त्याकांड; 4 गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक पर मिला था श*व, पुलिस ने सुलझाया अमित सरदार ह*त्याकांड; 4 गिरफ्तार

by उर्वशी शेखर
0 comments

सरायकेला-खरसावां जिले के RIT थाना क्षेत्र में अमित सरदार की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर केस के खुलासे का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद पहचान और सबूत छिपाने की कोशिश में शव को रेलवे लाइन पर ले जाकर फेंका गया था।

मामले की शुरुआत 25 जुलाई 2026 को हुई, जब मृतक की 54 वर्षीय रिश्तेदार बेहुला देवी ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर RIT थाना में कांड संख्या 35/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

सुराग मिलने के बाद चार गिरफ्तार

जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आदित्यपुर निवासी दीकू किस्कू उर्फ बाबू किस्कू (26), सोमा मुंडा उर्फ बुका मुंडा (38), स्वरूप सोरेन उर्फ कतुरु (27) और मिलन सिंह (18) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल दो लोहे के हथौड़े, चार स्मार्टफोन, एक मोटरसाइकिल और मृतक की शर्ट में लिपटा पत्थर बरामद किया है। सभी सामान को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब पुलिस हत्या की वजह, आरोपियों के आपसी संबंध और वारदात में प्रत्येक की भूमिका की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment