Tuesday, October 6, 2026
Home » शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन छह रोमांचक मुकाबले, चार टीमों ने पक्का किया क्वार्टर फाइनल टिकट

शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन छह रोमांचक मुकाबले, चार टीमों ने पक्का किया क्वार्टर फाइनल टिकट

by उर्वशी शेखर
0 comments

एनएफसी पोखरटोली और एसके ब्रदर्स ने टाईब्रेकर में दर्ज की रोमांचक जीत

रांची। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के दूसरे दिन बुधवार को छह रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले और दूसरे चक्र के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैदान पर रोमांच देखने को मिला।

दिन के पहले मुकाबले में एनएफसी पोखरटोली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 जेन जी को 3-0 गोल से पराजित किया।दूसरे मुकाबले में 11 स्टार सतकानंदू और ट्रेवल एफए झिंझरी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, जिसके बाद टाईब्रेकर से फैसला हुआ। इसमें ट्रेवल एफए झिंझरी ने 5-4 गोल से जीत दर्ज की।तीसरे मुकाबले में टीवीएस शोरूम मांडर और डायमंड एफसी सरगांव आमने-सामने हुए। मुकाबला निर्धारित समय तक बराबरी पर रहने के बाद टाईब्रेकर तक पहुंचा, जहां डायमंड एफसी सरगांव ने 5-4 गोल से बाजी मारी।चौथे मुकाबले में एसके ब्रदर्स ने लोयो सुपर किंग को 1-0 गोल से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

दूसरे चक्र के पांचवें मुकाबले में एनएफसी पोखरटोली और ट्रेवल एफए झिंझरी के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। निर्धारित समय के बाद टाईब्रेकर से मैच का फैसला हुआ, जिसमें एनएफसी पोखरटोली ने 6-5 गोल से जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।छठे मुकाबले में डायमंड एफसी सरगांव और एसके ब्रदर्स के बीच भिड़ंत हुई। एसके ब्रदर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 1-0 गोल से जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।टूर्नामेंट में संत जेवियर कॉलेज मांडर और जय मसीह लोयो की टीमें एक सितंबर को ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं।दूसरे दिन के मुकाबलों के बाद अब तक कुल चार टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में क्वार्टर फाइनल की बाकी टीमों का फैसला होगा।

You may also like

Leave a Comment