Thursday, October 8, 2026
Home » BREAKING : रांची में जर्जर पानी टंकी गिरी, मलबे में 3 मजदूरों के दबे होने की आशंका

BREAKING : रांची में जर्जर पानी टंकी गिरी, मलबे में 3 मजदूरों के दबे होने की आशंका

by उर्वशी शेखर
0 comments

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को जर्जर पानी टंकी अचानक ढह गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान टंकी की मरम्मत का काम चल रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीन मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मजदूरों की तलाश की जा रही है। मौके पर रांची के एसडीएम और कोतवाली थाना प्रभारी भी पहुंच चुके हैं।

फिलहाल प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबा पूरी तरह हटाए जाने के बाद ही हादसे में फंसे लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

You may also like

Leave a Comment