हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 216वें श्री श्याम भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस भंडारे की सेवा अभिषेक सिन्हा और पलक सिन्हा के परिवार की ओर से निवेदित की गई। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, महामंत्री गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा सहित यजमान परिवार के सदस्यों और उनके इष्ट-मित्रों ने बाबा श्री श्याम की आराधना की। भोग अर्पित किए जाने के दौरान भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। इसके बाद बाबा को भोग लगाकर उसे महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। यजमान परिवार ने मंदिर के आचार्यों को भी भोजन प्रसादी ग्रहण कराई।
भंडारे से जुड़े सेवा कार्यों के तहत प्रत्येक शनिवार को इसका भोग गौशाला भेजा जाता है, जहां इसे गौ माता को अर्पित किया जाता है। मंडल के सदस्य और सहयोगी स्वयं गौशाला पहुंचकर भोग की व्यवस्था करते हैं। मंडल की ओर से बताया गया कि मंदिर में भंडारे की प्रसादी निर्धारित व्यवस्था और शुद्धता के साथ तैयार की जाती है।

प्रसाद वितरण शुरू होते ही श्री श्याम मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। हरमू रोड पर भी भक्तों की कतारें दिखाई दीं। बाबा श्याम और प्रथम देव भगवान गणेश के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर छोला-भटूरा, गाजर का अचार, फ्रूटी जूस, खीर और चूरमा समेत विभिन्न प्रसाद श्रद्धालुओं को परोसे गए।
आयोजन को सफल बनाने में मंडल के पदाधिकारियों, यजमान परिवार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। इनमें निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, वरिष्ठ सदस्य राजीव रंजन मित्तल, अध्यक्ष गोपाल मुरारका, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया एवं अशोक लड़ियां, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, यजमान परिवार से अमरेन्द्र सिन्हा, अलका, अभिषेक, पलक, अर्पणा सिन्हा, दीपक अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, रतन शर्मा, अनुज मोदी, अमित सरावगी, मनोज माहेश्वरी, अंकित सिंह, हर्ष मिश्रा, मनोज खेतावत और उपेन्द्र पांडे सहित 50 से अधिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
15 सितंबर को सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ
श्री श्याम मंदिर परिसर में आगामी मंगलवार, 15 सितंबर को 221वें श्री सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने आयोजन से संबंधित जानकारी दी।