Wednesday, October 7, 2026
Home » मां का हाल जानने अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, डॉक्टरों से लिया अपडेट

मां का हाल जानने अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, डॉक्टरों से लिया अपडेट

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपनी मां रूपी सोरेन का हाल जानने रांची स्थित हिल व्यू अस्पताल पहुंचे। रूपी सोरेन को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों और प्रबंधन से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें इलाज और मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए अस्पताल परिसर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को रूपी सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने के बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय निगरानी में उनका उपचार शुरू किया गया।

फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अस्पताल में उनका इलाज और स्वास्थ्य की निगरानी जारी है।

You may also like

Leave a Comment