Wednesday, October 7, 2026
Home » अब CM हेमंत संभालेंगे दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के विभाग, अधिसूचना जारी

अब CM हेमंत संभालेंगे दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के विभाग, अधिसूचना जारी

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड सरकार ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पास रहे विभागों का नया प्रभार तय कर दिया है। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद अब इन सभी विभागों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे।

सरकार के आदेश के अनुसार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा कला, संस्कृति, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग मुख्यमंत्री को सौंपे गए हैं। इसके साथ ही इन विभागों से जुड़े प्रशासनिक और नीतिगत कामकाज की जिम्मेदारी फिलहाल मुख्यमंत्री के पास रहेगी।

सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उनके पास मौजूद विभागों के प्रभार को लेकर औपचारिक निर्णय लंबित था। अब मंत्रिमंडल समन्वय विभाग की अधिसूचना के जरिए सरकार ने इस प्रक्रिया को पूरा कर दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के पास रहे विभागों का प्रभार भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही संभाल रहे हैं। ऐसे में वर्तमान में दोनों दिवंगत/पूर्व मंत्रियों से जुड़े विभाग मुख्यमंत्री के अधीन हैं।

You may also like

Leave a Comment