Wednesday, October 7, 2026
Home » भोजपुर: महुली-बलुआ के बीच चलती ऑटो में छेड़खानी, आरोपी चालक गिरफ्तार

भोजपुर: महुली-बलुआ के बीच चलती ऑटो में छेड़खानी, आरोपी चालक गिरफ्तार

by उर्वशी शेखर
0 comments

भोजपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को चलती ऑटो में एक स्नातक छात्रा के साथ कथित छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना महुली और बलुआ गांव के बीच की बताई जा रही है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बखरिया गांव निवासी विजय कुमार उर्फ चौरसिया उर्फ मस्तो के रूप में हुई है।

बताया गया कि छात्रा धोबहां थाना क्षेत्र के धोबहां बाजार में कक्षा पूरी करने के बाद ऑटो से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में महुली और बलुआ गांव के बीच चालक पर उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप है।

स्थिति से बचने के लिए छात्रा ने चलती ऑटो से छलांग लगा दी। इस दौरान उसे चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में भी हलचल मच गई।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और घटना की परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment