Home » यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिसंबर में झारखंड से गुजरने वाली 51 ट्रेनें रद्द; यहां देखें पूरी लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिसंबर में झारखंड से गुजरने वाली 51 ट्रेनें रद्द; यहां देखें पूरी लिस्ट

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिसंबर 2026 तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने अलग-अलग तारीखों पर 51 ट्रेन सेवाओं को रद्द करने की सूचना दी है। वहीं, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी और साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक ही जाएगी। इसके अलावा आजाद हिंद एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से देरी से रवाना होगी।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

रेलवे के अनुसार, झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक निर्धारित तारीखों पर नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस वजह से ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसका असर टाटानगर, हटिया समेत विभिन्न स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है।

टाटानगर और हटिया की कई ट्रेनें रद्द

टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस 29 नवंबर और 1 से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी। टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस 4, 5 और 7 से 15 दिसंबर तक नहीं चलेगी। वहीं, बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस 5, 6 और 8 से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी।

हटिया से चलने वाली ट्रेनों में हटिया-पुणे एक्सप्रेस 7 और 11 दिसंबर, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 8 और 10 दिसंबर तथा हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 11 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। इनकी वापसी सेवाएं भी अलग-अलग तारीखों पर प्रभावित होंगी।

रद्द होने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट

क्र.ट्रेन नंबरट्रेन का नामरद्द रहने की तारीख
118109/18110टाटानगर–इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस29 नवंबर, 1–16 दिसंबर
212222हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस26 नवंबर, 3 और 12 दिसंबर
312221पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस28 नवंबर, 5 और 14 दिसंबर
417007चर्लपल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस28 नवंबर, 5, 8 और 12 दिसंबर
517008दरभंगा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस1, 8, 11 और 15 दिसंबर
618113टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस4, 5 और 7–15 दिसंबर
718114बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस5, 6 और 8–16 दिसंबर
820822सांतरागाछी–पुणे एक्सप्रेस5 और 12 दिसंबर
920821पुणे–सांतरागाछी एक्सप्रेस7 और 14 दिसंबर
1017433तिरुपति–रक्सौल एक्सप्रेस7 और 14 दिसंबर
1117434रक्सौल–तिरुपति एक्सप्रेस10 और 17 दिसंबर
1213425मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस5 और 12 दिसंबर
1313426सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस7 और 14 दिसंबर
1422512कामाख्या–एलटीटी एक्सप्रेस5 और 12 दिसंबर
1522511एलटीटी–कामाख्या एक्सप्रेस8 और 15 दिसंबर
1622169रानी कमलापति–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस9 दिसंबर
1722170सांतरागाछी–रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस10 दिसंबर
1822846हटिया–पुणे एक्सप्रेस7 और 11 दिसंबर
1922845पुणे–हटिया एक्सप्रेस9 और 13 दिसंबर
2022830शालीमार–भुज एक्सप्रेस5 और 12 दिसंबर
2122829भुज–शालीमार एक्सप्रेस8 और 15 दिसंबर
2220828सांतरागाछी–जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस9 दिसंबर
2320827जबलपुर–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस10 दिसंबर
2422358गया–एलटीटी एक्सप्रेस9 दिसंबर
2522357एलटीटी–गया एक्सप्रेस11 दिसंबर
2618641हटिया–दुर्ग एक्सप्रेस8 और 10 दिसंबर
2718642दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस9 और 11 दिसंबर
2812151एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस9 और 10 दिसंबर
2912152शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस11 और 12 दिसंबर
3022843बिलासपुर–बक्सर एक्सप्रेस11 दिसंबर
3122844बक्सर–बिलासपुर एक्सप्रेस12 दिसंबर
3212812हटिया–एलटीटी एक्सप्रेस11 और 12 दिसंबर
3312811एलटीटी–हटिया एक्सप्रेस13 और 14 दिसंबर
3417005हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस10 दिसंबर
3517006रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस13 दिसंबर
3612949पोरबंदर–सांतरागाछी एक्सप्रेस11 दिसंबर
3712950सांतरागाछी–पोरबंदर एक्सप्रेस13 दिसंबर
3817321वास्को द गामा–जसीडीह एक्सप्रेस11 दिसंबर
3917322जसीडीह–वास्को द गामा एक्सप्रेस14 दिसंबर
4022905ओखा–शालीमार एक्सप्रेस13 दिसंबर
4122906शालीमार–ओखा एक्सप्रेस15 दिसंबर
4212101एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस14 दिसंबर
4312102शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस16 दिसंबर
4420971उदयपुर–शालीमार एक्सप्रेस12 दिसंबर
4520972शालीमार–उदयपुर एक्सप्रेस13 दिसंबर
4612262हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस7, 14, 15 और 16 दिसंबर
4712261पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस8, 15, 16 और 17 दिसंबर
4812834हावड़ा–अहमदाबाद एक्सप्रेस14 दिसंबर
4912833अहमदाबाद–हावड़ा एक्सप्रेस17 दिसंबर
5012767नांदेड़–सांतरागाछी एक्सप्रेस14 दिसंबर
5112768सांतरागाछी–नांदेड़ एक्सप्रेस16 दिसंबर

उत्कल एक्सप्रेस के रूट में बदलाव

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस और पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है।

ट्रेन नंबरट्रेन का नामप्रभावित तारीखेंपरिवर्तित मार्ग
18478योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस28 नवंबर, 5 दिसंबर और 7–14 दिसंबरईब-झारसुगुड़ा रोड–संबलपुर सिटी–अंगुल–कटक
18477पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस6–15 दिसंबरकटक–अंगुल–संबलपुर सिटी–झारसुगुड़ा रोड–ईब

साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक ही चलेगी

आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस भी निर्धारित अवधि में पूरी दूरी तय नहीं करेगी। ट्रेन संख्या 13288 आरा-दुर्ग एक्सप्रेस 28 नवंबर और 4 से 15 दिसंबर तक राउरकेला में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इस दौरान राउरकेला से दुर्ग के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

वापसी में ट्रेन संख्या 13287 दुर्ग-आरा एक्सप्रेस 29 नवंबर और 5 से 16 दिसंबर तक राउरकेला स्टेशन से रवाना होगी। दुर्ग से राउरकेला के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।

आजाद हिंद एक्सप्रेस दो घंटे देर से रवाना होगी

14 दिसंबर 2026 को पुणे से हावड़ा जाने वाली ट्रेन संख्या 12129 आजाद हिंद एक्सप्रेस निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से रवाना होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन के प्रस्थान समय की पुष्टि कर लें।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले आधिकारिक रेलवे पूछताछ सेवा से ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। रद्द ट्रेनों के अलावा परिवर्तित मार्ग और बीच रास्ते में यात्रा समाप्त करने वाली ट्रेनों की जानकारी भी जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान परेशानी से बचा जा सके।

You may also like

Leave a Comment