Wednesday, October 7, 2026
Home » झारखंड-ऑस्ट्रेलिया सहयोग को नई दिशा देने पर मंथन, सीएम हेमंत से मिले बर्नार्ड लिंच

झारखंड-ऑस्ट्रेलिया सहयोग को नई दिशा देने पर मंथन, सीएम हेमंत से मिले बर्नार्ड लिंच

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच संभावित सहयोग को विस्तार देने को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि ने मुलाकात की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल, कोलकाता के बर्नार्ड लिंच ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में दीर्घकालिक साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा की। बातचीत में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐसे क्षेत्र सामने आए, जहां दोनों पक्षों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाया जा सकता है।विशेष रूप से शिक्षा, खनिज संसाधन, कौशल विकास और निवेश जैसे क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा संस्कृति, खेल और पर्यटन के क्षेत्र में भी आपसी सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक का व्यापक उद्देश्य झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को केवल औपचारिक संपर्क तक सीमित रखने के बजाय उन्हें आर्थिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक साझेदारी के नए अवसरों से जोड़ना रहा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बर्नार्ड लिंच के बीच विभिन्न संभावित सहयोग क्षेत्रों पर विस्तार से विचार साझा किए गए।इस अवसर पर झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे। ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल, कोलकाता की वरिष्ठ अनुसंधान एवं भ्रमण अधिकारी एंजेलीना नायर ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

You may also like

Leave a Comment