Thursday, October 8, 2026
Home » सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में शोक, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर बोले- राज्य के लिए अपूरणीय क्षति

सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में शोक, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर बोले- राज्य के लिए अपूरणीय क्षति

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड सरकार के नगर विकास एवं उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री और गिरिडीह सदर के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में शोक का माहौल है। उनके निधन की खबर से गढ़वा जिले के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी गहरा दुख है। JMM के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सुदिव्य सोनू के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए इसे राज्य की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया।

सुदिव्य सोनू के निधन की जानकारी मिलते ही मिथिलेश ठाकुर गिरिडीह के लिए रवाना हो गए। वह बीती रात अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे थे। सुबह जैसे ही उन्हें मंत्री के निधन की सूचना मिली, उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित किया और गिरिडीह जाने के लिए निकल पड़े।

रवानगी के दौरान मीडिया से बातचीत में मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय चले जाना JMM के साथ-साथ पूरे झारखंड के लिए गंभीर क्षति है। उन्होंने कहा कि सोनू ने कम समय में राजनीति और संगठन में अपनी प्रभावशाली पहचान बनाई थी।

पूर्व मंत्री ने कहा कि सुदिव्य सोनू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकार के लिए महत्वपूर्ण सहयोगी की भूमिका निभाते थे। वह विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव और मार्गदर्शन देते रहते थे। ऐसे में उनका अचानक निधन पार्टी और सरकार दोनों के लिए बड़ा झटका है।

मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि इतनी कम उम्र में हृदयगति रुकने से हुई उनकी मौत बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू ने जिस सक्रियता के साथ सार्वजनिक जीवन में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं, उनकी जगह भर पाना आसान नहीं होगा। उनके निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक सक्रिय नेता खो दिया है।

You may also like

Leave a Comment