Tuesday, October 6, 2026
Home » मध्याह्न भोजन खाने के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती

0 comments

कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड के जामु स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को मध्याह्न भोजन के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की। स्कूल में मौजूद 62 बच्चों में से प्रभावित बच्चों को शिक्षकों और स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य बताई गई।

स्कूल में उस दिन चावल, दाल और आलू-सोयाबीन की सब्जी बनी थी। भोजन के कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत खराब हुई। खाना बनाने वाली रसोइया ने भी अस्वस्थ होने की बात कही और अस्पताल में इलाज कराया।

घटना की सूचना पर प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल व अस्पताल पहुंचे। जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि शुरुआती तौर पर चावल पूरी तरह न पकने की आशंका है, जबकि पुराने चावल के इस्तेमाल की बात की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीमार पड़ने की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

You may also like

Leave a Comment