Wednesday, October 7, 2026
Home » झारखंड में पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, नयी कीमतें आज से लागू

झारखंड में पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, नयी कीमतें आज से लागू

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 38 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। संशोधित दरें 3 सितंबर 2026 की सुबह से राज्यभर में प्रभावी हो गईं।

नई कीमत के अनुसार राजधानी रांची में पेट्रोल अब ₹105.64 प्रति लीटर, जबकि डीजल ₹100.87 प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने कीमतों में बदलाव की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए जाने की जानकारी डीलर्स को दी थी।

राज्य में सामान्य पेट्रोल के अलावा अन्य श्रेणियों के ईंधन के रेट में भी बढ़ोतरी हुई है। एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कीमत अब ₹114.55 प्रति लीटर हो गई है। पहले इसके लिए ₹114.17 प्रति लीटर देने पड़ते थे।

वहीं एक्स्ट्रा ग्रीन पेट्रोल भी महंगा हुआ है। इसकी नई दर ₹106.37 प्रति लीटर निर्धारित की गई है, जबकि पुरानी कीमत ₹105.99 प्रति लीटर थी। नई दरों के लागू होने के साथ ही झारखंड में वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल के लिए पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना होगा।

You may also like

Leave a Comment