Tuesday, October 6, 2026
Home » पूर्व CM मधु कोड़ा की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

पूर्व CM मधु कोड़ा की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राशि में किए गए बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है।

मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरभ कुमार ने पक्ष रखा। इससे पहले हुई सुनवाई में जांच एजेंसी ने अदालत के समक्ष अपना जवाब दाखिल किया था।

दरअसल, निचली अदालत ने मधु कोड़ा की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय करते समय ED की चार्जशीट में दर्ज राशि में किए गए संशोधन पर आपत्ति जताई गई थी। इसके बाद कोड़ा ने निचली अदालत के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। अब दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार है।

You may also like

Leave a Comment