Tuesday, October 6, 2026
Home » न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव बने पटना HC के नये मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव बने पटना HC के नये मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

by उर्वशी शेखर
0 comments

पटना स्थित बिहार लोक भवन में आज आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित न्यायपालिका, प्रशासन और कानून जगत से जुड़े कई वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति कामेश्वर राव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके कार्यकाल के सफल रहने की कामना करते हुए न्यायिक दायित्वों के निर्वहन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।

दिल्ली से कर्नाटक तक न्यायिक अनुभव

न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव का जन्म 7 अगस्त 1965 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से भूगोल में ऑनर्स की पढ़ाई करने के बाद एलएलबी की डिग्री हासिल की। न्यायिक क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है।

उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर सेवाएं दीं। इसके बाद उनका कार्यक्षेत्र कर्नाटक हाईकोर्ट तक पहुंचा, जहां उन्होंने न्यायिक जिम्मेदारियों के साथ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की भूमिका भी निभाई।

अब पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर उनकी नियुक्ति के साथ बिहार की न्यायिक व्यवस्था में उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल द्वारा उन्हें शपथ दिलाए जाने और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ उनकी मौजूदगी की तस्वीरें भी सामने आईं।

You may also like

Leave a Comment