आगामी 25 सितंबर को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक प्रस्तावित है। CM हेमंत सोरेन अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। विदित हो की दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद कैबिनेट की ये पहली बैठक होगी। बताते चलें कि यह बैठक अपराह्न 3 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
