Tuesday, October 6, 2026
Home » डिबडीह पुल पर बड़ा हादसा! डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, 2 युवक घायल

डिबडीह पुल पर बड़ा हादसा! डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, 2 युवक घायल

by उर्वशी शेखर
0 comments

रांची के डिबडीह पुल पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हुए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के पोल से टकराते हुए कार पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

हादसे के वक्त कार में दो युवक सवार थे। दोनों को हल्की चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने मदद करते हुए पलटी हुई कार को उठाकर सड़क किनारे खड़ा कराया। हादसे में कार को नुकसान पहुंचा है।

You may also like

Leave a Comment