झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के पूर्व विधायक प्रत्याशी पनेश्वर कुमार महतो के लापता होने से जुड़े मामले में पुलिस को सफलता मिली है। मंगलवार, 1 सितंबर की रात रामगढ़ के गोबरदरहा चौक से अचानक गायब हुए पनेश्वर महतो को पुलिस ने हजारीबाग क्षेत्र से बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे गोबरदरहा चौक से उनके अचानक संपर्क से बाहर होने के बाद परिजनों और समर्थकों में चिंता बढ़ गई थी। काफी तलाश के बावजूद जब उनका पता नहीं चला, तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने भी उनकी तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान पुलिस को पनेश्वर कुमार महतो के हजारीबाग क्षेत्र में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें बरामद कर लिया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। वह किन परिस्थितियों में रामगढ़ से हजारीबाग पहुंचे और अचानक लापता होने की वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है। मामले की पूरी तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होने की उम्मीद है।