बेरमो के चार नंबर चौक स्थित कई होटलों में एक्साइज विभाग की टीम ने अचानक जांच की। टीम के पहुंचते ही होटल संचालकों और आसपास के कारोबारियों में हलचल बढ़ गई। अधिकारियों ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।
कार्रवाई की वजह को लेकर फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि जांच के दौरान किसी होटल में अनियमितता मिली या नहीं।
अचानक हुई कार्रवाई की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। अब विभाग की रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर है। जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।