झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर संथाली भाषा में संदेश साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए रूपी सोरेन के योगदान को याद किया और उनके निधन को दुखद बताया। उन्होंने हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और पूरे परिवार के प्रति संवेदना जताई।
रूपी सोरेन के निधन के बाद झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से भी शोक संदेश सामने आ रहे हैं।