Tuesday, October 6, 2026
Home » मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचे के. राजू, बेटी के निधन पर जताया शोक

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचे के. राजू, बेटी के निधन पर जताया शोक

by उर्वशी शेखर
0 comments

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू शनिवार को रांची पहुंचे और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री की बेटी तृषा सिंह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान के. राजू ने दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिजनों से घटना की जानकारी ली तथा इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। बेटी को खोने के बाद परिवार सदमे और शोक से गुजर रहा है।

24 सितंबर को हादसे में गई थी तृषा की जान

बता दें कि 24 सितंबर की सुबह जमशेदपुर में हुए एक गंभीर सड़क हादसे में दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह की मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार और समर्थकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई थी।

बेटी के निधन के बाद मंत्री दीपिका पांडेय सिंह गहरे दुख में हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। के. राजू की रांची स्थित आवास पर हुई यह मुलाकात भी इसी क्रम का हिस्सा रही।

You may also like

Leave a Comment