Wednesday, October 7, 2026
Home » दुमका के रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को राष्ट्रीय सम्मान, निजी बीज उत्पादन में झारखंड का बढ़ाया मान

दुमका के रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को राष्ट्रीय सम्मान, निजी बीज उत्पादन में झारखंड का बढ़ाया मान

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड के दुमका जिले के मधुबन निवासी रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को राष्ट्रीय स्तर पर उनके कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस के मौके पर बेंगलुरु स्थित गांधी कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित समारोह में उन्हें ‘प्राइवेट ग्रेन्योर’ (निजी बीज उत्पादक) श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया गया।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शंभूनाथ देहरी को यह सम्मान प्रदान किया। रेशम उत्पादन के क्षेत्र में उनके योगदान को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलने से दुमका सहित पूरे झारखंड में उत्साह का माहौल है।

रेशम उत्पादन में निजी बीज उत्पादक के तौर पर पहचान

शंभूनाथ देहरी को यह पुरस्कार रेशम के क्षेत्र में निजी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन से जुड़े कार्यों के लिए दिया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि ने झारखंड के रेशम किसानों की क्षमता और इस क्षेत्र में राज्य की संभावनाओं को भी सामने रखा है।

समारोह में झारखंड के हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प विभाग के निदेशक के अलावा विभिन्न राज्यों से आए विभागीय निदेशक और कई अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय मंच पर झारखंड के किसान को सम्मान मिलने को राज्य के रेशम क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment