Tuesday, October 6, 2026
Home » CM का पुतला दहन करने के मामले में तीन नामजद आरोपियों ने कोर्ट से मांगी अग्रिम जमानत

CM का पुतला दहन करने के मामले में तीन नामजद आरोपियों ने कोर्ट से मांगी अग्रिम जमानत

by उर्वशी शेखर
0 comments

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर हुए आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाने को लेकर हुए विवाद में नामजद तीन आरोपियों ने रांची सिविल कोर्ट का रुख किया है। चंडी तिवारी, जयप्रकाश और रविंद्र ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है। याचिकाओं पर गुरुवार को सुनवाई होने की संभावना है।

मामला आजाद बस्ती निवासी शाहबाज आलम की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने लोअर बाजार थाना में तीनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और उन पर जानलेवा हमला किया गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 185/2026 दर्ज कर जांच शुरू की है। प्राथमिकी में चंडी तिवारी, जयप्रकाश और रविंद्र को आरोपी बनाया गया है।

आरोपियों की ओर से अधिवक्ता सूरज किशोर प्रसाद ने रांची सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। अब अदालत की सुनवाई के बाद यह स्पष्ट होगा कि आरोपियों को गिरफ्तारी से राहत मिलती है या नहीं।

You may also like

Leave a Comment