Tuesday, October 6, 2026
Home » हैदराबाद : शमशाबाद में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौ*त

हैदराबाद : शमशाबाद में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौ*त

by उर्वशी शेखर
0 comments

हैदराबाद के शमशाबाद इलाके में शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर पालमकुला के पास हुई। हादसे में कार चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान कारोबारी केथावथ लिम्ब्या (54), उनकी पत्नी जमुना (45), मानसिंह (48) और वासरम (45) के रूप में हुई है। सभी लोग एक इनोवा कार से यात्रा कर रहे थे।

बताया गया कि परिवार गणेश विसर्जन के बाद महबूबनगर जिले स्थित अपने पैतृक गांव से शमशाबाद की ओर लौट रहा था। इसी दौरान पालमकुला के नजदीक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे में कार चालक सबावत अशोक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने उसे तत्काल शमशाबाद स्थित ट्राइडेंट अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद शमशाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment