फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) की 62वीं वार्षिक आम सभा में संगठन के तीन क्षेत्रीय उपाध्यक्षों का चयन निर्विरोध हो गया। कोल्हान, कोयलांचल और छोटानागपुर क्षेत्र से एक-एक प्रतिनिधि को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कोल्हान से विजय आनंद मुनका, कोयलांचल से अमरजीत सिंह सलूजा और छोटानागपुर से विनय अग्रवाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चुने गए हैं। तीनों पदों के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन मांगे गए थे, लेकिन किसी अन्य दावेदार ने पर्चा दाखिल नहीं किया।

प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के मैदान में नहीं होने के कारण तीनों नामों पर मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। तीनों क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अब अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े व्यापारिक और औद्योगिक मुद्दों को FJCCI के मंच पर रखने के साथ संगठन की गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।