कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना को लेकर सोमवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ हवन और पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश परशुराम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश त्यागी, कांवड़िया सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिलोकी नाथ महाराज, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सुनील भराला, अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण सभा तेलंगाना स्टेट के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुदर्शन प्रसाद तिवारी और भाजपा नेता गुलाब तिवारी समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

सभी ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा की और हवन में आहुति देकर कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने भी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना की।
हैदराबाद से विश्वनाथ देहाती की रिपोर्ट