Thursday, October 8, 2026
Home » मोरहाबादी में पुलिसकर्मी को थार से टक्कर मारने के आरोपी को जमानत

मोरहाबादी में पुलिसकर्मी को थार से टक्कर मारने के आरोपी को जमानत

0 comments

रांची के मोरहाबादी में वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मी को थार से टक्कर मारकर घायल करने के मामले में आरोपी विश्राम उरांव को अदालत से राहत मिली है। अपर न्याययुक्त की अदालत ने सुनवाई के बाद उसकी नियमित जमानत याचिका मंजूर कर ली।

मामला 14 जुलाई का है। मोरहाबादी मैदान के पास पार्क प्राइम होटल के नजदीक लालपुर थाना की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक थार को रोकने की कोशिश की गई। आरोप है कि चालक ने वाहन नहीं रोका और पुलिसकर्मी राजेश सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर और पैर में चोटें आईं। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची SSP के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विश्राम उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इसके बाद आरोपी ने 30 सितंबर को नियमित जमानत के लिए अदालत में याचिका दाखिल की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उसे जमानत देने का आदेश दिया.

You may also like

Leave a Comment