Wednesday, October 7, 2026
Home » H.S. Imperial Public School में धूमधाम से मना 10वां वार्षिकोत्सव, सांसद सुखदेव भगत ने ग्रामीण बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर

H.S. Imperial Public School में धूमधाम से मना 10वां वार्षिकोत्सव, सांसद सुखदेव भगत ने ग्रामीण बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर

0 comments

चरिमा कैरो स्थित H.S. Imperial Public School में शनिवार को विद्यालय का 10वां वार्षिकोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए समारोह में रंग भर दिया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन और छात्र-छात्राओं ने सांसद सुखदेव भगत का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर वार्षिकोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में सांसद ने विद्यालय की एक दशक की शैक्षणिक यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से विद्यालय बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को बधाई दी।

सुखदेव भगत ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान हासिल करना नहीं है, बल्कि बच्चों में संस्कार, जिम्मेदारी और बेहतर सोच विकसित करना भी है। मौजूदा प्रतिस्पर्धी दौर में शिक्षा ही वह आधार है, जिसके माध्यम से बच्चे अपने परिवार के साथ-साथ समाज, राज्य और देश की प्रगति में योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। विशेष रूप से अभिभावकों से उन्होंने बेटियों की पढ़ाई को प्राथमिकता देने की अपील की। सांसद ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार और सुधार के लिए वे आगे भी अपने स्तर से प्रयास करते रहेंगे।समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों की खूब सराहना बटोरी।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक इरशाद अंसारी, ताहिर अंसारी, उस्तर अंसारी, प्राचार्य वसीम अंसारी, लोहरदगा इंटक अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार साहू, जिला अंजुमन इस्लामिया के सचिव सैयद शाहिद अहमद बेलू, कैरो थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार, सांसद प्रतिनिधि समीम अंसारी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

समारोह के समापन पर विद्यालय के निदेशक ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार के सदस्यों के प्रति आभार जताया।

You may also like

Leave a Comment