Tuesday, October 6, 2026
Home » BREAKING: JSSC-CGL पेपर कांड में CID का बड़ा एक्शन, रांची नगर निगम का फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार

BREAKING: JSSC-CGL पेपर कांड में CID का बड़ा एक्शन, रांची नगर निगम का फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड में JSSC CGL परीक्षा से जुड़ी कथित पेपर गड़बड़ी की जांच के दौरान CID ने एक और गिरफ्तारी की है। जांच एजेंसी ने रांची नगर निगम में तैनात फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार को गिरिडीह से पकड़ा है। कार्रवाई देर रात गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा गांव स्थित उनके आवास पर की गई। गिरफ्तारी के बाद CID की टीम उन्हें तत्काल रांची ले आई, जहां मामले को लेकर पूछताछ जारी है।

जानकारी के अनुसार, रांची CID के डीएसपी अरविंद सिंह के नेतृत्व में टीम गिरिडीह पहुंची थी। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई के लिए एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार और गांवा थाना पुलिस की मदद ली गई। इसके बाद पुलिस टीम ने पिहरा स्थित संजय कुमार के घर पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में लिया और औपचारिक कार्रवाई पूरी करने के बाद रांची रवाना हो गई।

जांच में मिले इनपुट के आधार पर गिरफ्तारी

संजय कुमार 2025 बैच के फूड इंस्पेक्टर बताए जा रहे हैं और फिलहाल रांची नगर निगम में पदस्थापित हैं। CID की जांच में उनके संबंध में कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आने की बात कही जा रही है। इन्हीं तथ्यों के आधार पर जांच एजेंसी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की और गिरफ्तारी की गई।

रांची लाए जाने के बाद CID अधिकारी संजय कुमार से मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटा रहे हैं। जांच एजेंसी कथित पेपर गड़बड़ी में उनकी भूमिका और अन्य संदिग्ध कड़ियों को लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ इस गिरफ्तारी से जुड़े और तथ्य सामने आने की संभावना है।

You may also like

Leave a Comment