Table of Contents
टाटा स्टील ने संगठनात्मक स्तर पर कई अहम बदलाव करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के पदोन्नति, तबादले और नई जिम्मेदारियों से संबंधित आदेश जारी किया है। कंपनी के विभिन्न विभागों में किए गए ये बदलाव अधिकांशतः 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होंगे। इसके अलावा कुछ अधिकारियों के अस्थायी स्थानांतरण की अवधि भी आगे बढ़ाई गई है।
अमित घोष और अविनाश सिंह को प्रमोशन
कंपनी ने अमित कुमार घोष को रिफैक्टरीज टीएसएम के मैनेजर पद से पदोन्नत कर एरिया मैनेजर, रिफ्रैक्टरी मिल्स एंड किल्स टीएसएम बनाया है। वह मेरामंडली से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसी तरह अविनाश सिंह को रिफ्रैक्टरी टेक्नोलॉजी ग्रुप के सीनियर मैनेजर पद से प्रमोशन देकर एरिया मैनेजर आरटीजी, स्टील एंड मिल्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका कार्यस्थल जमशेदपुर रहेगा।
सुमन शर्मा और पुष्पम्मा मैथ्यू का भी प्रमोशन
सुमन कुमार शर्मा, जो चीफ सेंट्रल इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस, टीएसके के पद पर कार्यरत हैं, को IL-3 से IL-2 स्तर पर पदोन्नति दी गई है। वह जाजपुर में ही अपनी मौजूदा जिम्मेदारी संभालेंगे।
वहीं, मेडिकल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन में डाइटिशियन O3 के पद पर कार्यरत पुष्पम्मा मैथ्यू को सीनियर डाइटिशियन O2 बनाया गया है। वह जमशेदपुर में हेड एडमिनिस्ट्रेशन को रिपोर्ट करेंगी।
मोहित पांडे का तबादला, अनुराग अग्रवाल को नई भूमिका
टैलेंट हब के एरिया मैनेजर मोहित पांडे को नई जिम्मेदारी देते हुए एरिया मैनेजर, GPGC फिनिशिंग एंड डिस्पैच IL-4 नियुक्त किया गया है। वह साहिबाबाद से कार्य करेंगे।
दूसरी ओर, इंडिजिनस सोर्सिंग के चीफ कमर्शियल अनुराग अग्रवाल को चीफ SPC एंड सर्विसेज डेजिग्नेट, इंटीग्रेटेड प्लानिंग एंड सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रमोद कुमार की जिम्मेदारी का भी विस्तार
कंपनी ने एम्प्लॉयी सर्विसेज एंड कॉरपोरेट रिलेशंस विभाग का नाम बदलकर एम्प्लॉयी सर्विसेज एंड स्टेकहोल्डर रिलेशंस करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही प्रमोद कुमार का पदनाम अब हेड, एम्प्लॉयी सर्विसेज एंड स्टेकहोल्डर रिलेशंस होगा।
उन्हें TSG, TGS, Tinplate, Combi Mill और Wires Division के साथ CRM Bara और Tubes Division की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
15 सितंबर से विजिलेंस में नई व्यवस्था
विजिलेंस विभाग में बदलाव 15 सितंबर 2026 से लागू होंगे। मोहन लाल जैन, जो वर्तमान में हेड विजिलेंस TSM IL-3 हैं, अब हेड विजिलेंस, जमशेदपुर एंड DPA IL-3 की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वहीं, हेड फाइनांस एंड अकाउंट, TGS केवी श्रीनिवासन को स्थानांतरित कर हेड विजिलेंस, TSM IL-3 बनाया गया है। उनका नया कार्यस्थल मेरामंडली होगा।
दो अधिकारियों का अस्थायी ट्रांसफर बढ़ा
कंपनी ने दो अधिकारियों के अस्थायी स्थानांतरण की अवधि में भी विस्तार किया है। सुभयन दास, सीनियर एरिया मैनेजर, कंस्ट्रक्शन सिविल, COBPP TSK, का प्रोजेक्ट एंड कंस्ट्रक्शन सिविल COB 6A और 6B TSJ में अस्थायी स्थानांतरण अब 31 अक्टूबर 2026 तक रहेगा।
वहीं, सीनियर एरिया मैनेजर कंस्ट्रक्शन सिविल, वेस्ट बोकारो IL-4 संजीव कुमार मेहर का जमशेदपुर के लिए अस्थायी ट्रांसफर 30 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है।
इन प्रशासनिक बदलावों के साथ टाटा स्टील के विभिन्न परिचालन, तकनीकी, प्रशासनिक और विजिलेंस विभागों में वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों का नया पुनर्गठन देखने को मिलेगा।