झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत बेटी तृषा सिंह के द्वादशा संस्कार और ब्रह्मभोज का आयोजन सोमवार को रांची में किया गया। इस मौके पर शोक और संवेदना का माहौल बना रहा।
दिवंगत तृषा सिंह को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन भी रांची पहुंचे। दोनों ने तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। मुख्यमंत्री और विधायक ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।