भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। एशिया कप में हांगकांग (चीन) के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलते हुए मंधाना अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं।स्मृति मंधाना के नाम अब क्रिकेट के तीनों प्रारूपों को मिलाकर 10,880 अंतरराष्ट्रीय रन हो गए हैं। उन्होंने भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। मिताली राज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 10,868 रन बनाए थे।

हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में स्मृति मंधाना ने महज 64 गेंदों पर 124 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारतीय टीम ने हांगकांग के सामने 194 रन का लक्ष्य रखामंधाना ने अपनी पारी के दौरान आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए न केवल टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम भी दर्ज करा लिया।स्मृति मंधाना अब अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गई हैं मंधाना की यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उन्होंने तीनों प्रारूपों में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है।स्मृति मंधाना फिलहाल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान हैं और तीनों प्रारूपों में टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाज की भूमिका निभाती हैं। उनकी तकनीक, आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े मुकाबलों में प्रदर्शन उन्हें टीम की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल करता है।मंधाना के करियर में कई यादगार पारियां रही हैं और भारतीय टीम की सफलता में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
