Wednesday, October 7, 2026
Home » शिक्षक बनने का मौका! रांची के आवासीय स्कूलों में 9 पदों पर भर्ती

शिक्षक बनने का मौका! रांची के आवासीय स्कूलों में 9 पदों पर भर्ती

by उर्वशी शेखर
0 comments

रांची जिले के कल्याण विभाग के अधीन संचालित आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला कल्याण कार्यालय की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के 9 पदों पर नियुक्ति की जानी है। यह नियुक्ति नियमित नहीं, बल्कि छह महीने की अस्थायी अवधि के लिए होगी।

भर्ती के तहत विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान विषय के शिक्षकों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए रांची जिले का निवासी होना अनिवार्य रखा गया है। संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर के साथ बीएड अथवा मान्य शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता जरूरी होगी।

चयन के बाद शिक्षकों को प्रतिदिन अधिकतम चार घंटे कक्षा लेनी होगी। वहीं, सप्ताह में काम के दिन अधिकतम पांच निर्धारित किए गए हैं। शिक्षण कार्य के बदले प्रत्येक घंटे के लिए 400 रुपये मानदेय दिया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन 30 सितंबर 2026 की शाम 4 बजे तक जमा करना होगा। आवेदन पत्र जिला कल्याण कार्यालय, ब्लॉक-ए, कमरा संख्या 112, समाहरणालय, रांची के पते पर केवल निबंधित डाक या स्पीड पोस्ट के जरिए भेजना होगा। कार्यालय में जाकर सीधे आवेदन जमा करने की सुविधा नहीं होगी।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयनित शिक्षकों की सेवा पूरी तरह अस्थायी प्रकृति की होगी। साथ ही, विज्ञापित पदों की संख्या में आवश्यकता के अनुसार बदलाव किया जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment