Wednesday, October 7, 2026
Home » प्रवर्तन निदेशालय में 177 पदों पर प्रतिनियुक्ति का मौका, जानिए कौन-कौन से पद हैं शामिल

प्रवर्तन निदेशालय में 177 पदों पर प्रतिनियुक्ति का मौका, जानिए कौन-कौन से पद हैं शामिल

by उर्वशी शेखर
0 comments

वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर अधिकारियों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक, एजेंसी में कुल 177 पद भरे जाने हैं। इनमें 63 डिप्टी डायरेक्टर और 114 असिस्टेंट डायरेक्टर के पद शामिल हैं।

डिप्टी डायरेक्टर के पद पे मैट्रिक्स लेवल-11, जबकि असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पे मैट्रिक्स लेवल-10 के हैं।

जुलाई 2027 तक मान्य रहेगी वैकेंसी

प्रतिनियुक्ति पर आने के इच्छुक और पात्र अधिकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ उचित माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन संयुक्त निदेशक (स्थापना), प्रवर्तन निदेशालय, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम रोड, नई दिल्ली-110011 के पते पर भेजना होगा।

ED के अनुसार, यह रिक्तियां अगस्त 2026 से जुलाई 2027 तक प्रभावी रहेंगी। इस अवधि में प्राप्त आवेदनों के आधार पर जरूरत के मुताबिक संबंधित पदों को भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

You may also like

Leave a Comment